वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे वंदे मातरम् गाकर दिखाएं। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस आज से वंदे मातरम् नहीं गा रही है। जब से इसे लेकर प्रस्ताव पारित हुआ, तब से कांग्रेस इसे गाती आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस करीब 90 साल से वंदे मातरम् गा रही है। ‘वंदे मातरम् नहीं गाने वाले देशद्रोही तो इनके पूर्वज भी’ बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा कह रही है कि जो लोग वंदे मातरम् नहीं गाते, वे देशद्रोही हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो क्या भाजपा और उनके पूर्वज भी देशद्रोही थे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि वंदे मातरम् के तीन अंतरे ही गाए जाएंगे। अगर कोई पूरा वंदे मातरम् गाता है तो कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी, लेकिन पार्टी अपने तय तीन अंतरे ही गाएगी। ‘हम तीन अंतरे ही गाएंगे’ भूपेश बघेल ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है। पार्टी इसका सम्मान करती है और लंबे समय से इसे गाती भी रही है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मोदी-शाह को दी चुनौती पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे वंदे मातरम् गाकर बताएं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति साबित करने के लिए किसी को प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग आज वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले अपने इतिहास और अपने पूर्वजों के बारे में भी जवाब देना चाहिए।

