बिजनौर में ऑपरेशन कवच के तहत 14 बसों के चालान:29 बसों की जांच की गई, इमरजेंसी खिड़की और अग्नि सुरक्षा उपकरण भी चेक हुए

बिजनौर में ऑपरेशन कवच के तहत 14 बसों के चालान:29 बसों की जांच की गई, इमरजेंसी खिड़की और अग्नि सुरक्षा उपकरण भी चेक हुए

बिजनौर में यातायात पुलिस ने शनिवार को ‘ऑपरेशन कवच’ अभियान चलाया। इस दौरान 29 स्लीपर और रोडवेज बसों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन और मानकों के विपरीत संचालन मिलने पर 14 बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। एसपी के निर्देश पर बसों की इमरजेंसी खिड़कियों, अग्नि सुरक्षा उपकरणों और चालकों-परिचालकों की नशे की जांच हुई। इसके अलावा, चालक को झपकी आने की चेतावनी देने वाली प्रणाली और बसों में संदिग्ध व ज्वलनशील वस्तुओं की भी जांच की गई। दो ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए इसी अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 311 लोगों के चालान किए गए। निर्धारित रूट का उल्लंघन कर शहर में ई-रिक्शा चलाने पर 57 ई-रिक्शाओं के चालान हुए और दो ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए गए। यह अभियान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर चला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *