आजमगढ़ में रविवार को निकली बादलों वाली धूप:शनिवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम, रात के तापमान में हो रही गिरावट

आजमगढ़ में रविवार को निकली बादलों वाली धूप:शनिवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम, रात के तापमान में हो रही गिरावट

आजमगढ़ में रविवार को मौसम फिर से बदल गया। रविवार को सुबह मामली कोहरा छाया रहा। जिसके बाद बादलों वाली धूप निकल गई। शनिवार को सुबह कोहरा छाया हुवा था जिसके बाद धूप निकल गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर के बाद मौसम बदल गया था। और बादल छा गये। लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। दिन में जहां गर्मी हो रही है। वहीं रातें सर्द हो गई है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *