‘बिग बॉस 20’ से बेघर होते ही रीति तिवारी ने किया पहला पोस्ट, काजी तौकीर और वापस आने पर की बात, बोलीं- मैं तुम्हारे साथ हूं

‘बिग बॉस 20’ से बेघर होते ही रीति तिवारी ने किया पहला पोस्ट, काजी तौकीर और वापस आने पर की बात, बोलीं- मैं तुम्हारे साथ हूं

Rhiti Tiwari Post after Evicted in Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) के घर में आए दिन अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में हुए एक चौंकाने वाले मिड-वीक एविक्शन (Mid-Week Eviction) में स्टार रीति तिवारी (Reeti Tiwari) का सफर अचानक खत्म हो गया। बेघर होने के बाद रीति ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के अपने आखिरी दिन और को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ फोटो शेयर कर एक ऐसा मैसेज लिखा है जिसने दर्शकों और फैंस का ध्यान खींच लिया है।

रीति तिवारी ने पोस्ट में क्या लिखा?

रीति तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजी तौकीर के साथ बिताए गए हल्के-फुल्के पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक अपने हाथ की भी फोटो दिखाई है जिसमें उन्होंने एक अंगूठी पहनी हुई है उसमें पत्थर लगा हुआ है।

रीति तिवारी ने लिखा, “मैं तुम्हारे साथ हूं। और जब मैं वापस आऊंगी, तो मैं फिर से तुम्हारे साथ ही रहूंगी।” रीति का यह मैसेज उस वक्त आया है जब शो के अंदर उनके और काजी के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। जिसके बाद रीति और काजी ने आपसी सहमति से एक दूसके के साथ रिश्ते ठीक कर लिए थे। लेकिन फिर अचानक रीति तिवारी बिग बॉस से बाहर हो गईं।

कैप्टन बने तीन सदस्यों के फैसले से गंवाई आखिरी लाइफलाइन

रीति तिवारी का एलिमिनेशन दर्शकों के लिए बेहद चौंकाने वाला था। दरअसल, बिग बॉस ने घर के तीन कैप्टेंसी दावेदारों- माही विज (Mahhi Vij), उदिति सिंह (Uditi Singh) और यंग डीएसए (Yung DSA) को यह खास पावर दी थी कि वह तय करें कि कौन सा नॉमिनेटेड सदस्य अपनी आखिरी लाइफलाइन खोएगा।

उदिति सिंह ने गेम में सबसे कम योगदान का हवाला देते हुए रीति का नाम लिया। माही विज और यंग डीएसए भी इस फैसले से सहमत हो गए, जिसके चलते रीति तिवारी को बिना जनता की वोटिंग के तुरंत घर से बेघर होना पड़ा।

क्या ‘सीक्रेट रूम’ से होगी वापसी?

रीति तिवारी का शो से इस तरह जाना फैंस के गले नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स रीति को ‘सीक्रेट रूम’ (Secret Room) में रख सकते हैं और जल्द ही उनकी मुख्य घर में वाइल्डकार्ड वापसी हो सकती है। रीति की पोस्ट का कैप्शन- “जब मैं वापस आऊंगी…” भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि, मेकर्स या चैनल की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *