बालोतरा में तीसरे और चौथे चरण में होगा मतदान:4 और 14 नवंबर को होगी वोटिंग, 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

बालोतरा में तीसरे और चौथे चरण में होगा मतदान:4 और 14 नवंबर को होगी वोटिंग, 20 नवंबर को आएंगे नतीजे

राजस्थान पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं। बालोतरा जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। तीसरे और चौथे चरण में होगा सरपंच का चुनाव सरपंच पद के लिए चुनाव तीसरे और चौथे चरण में होंगे। तीसरे चरण का मतदान 6 नवंबर को और चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। इनकी गिनती मतदान के तुरंत बाद की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4-14 नवंबर को वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण 4 नवंबर और चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होकर अलग-अलग चरणों में चलेगी। जिले में 31 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। बालोतरा में 31 जिला परिषद सदस्य, 11 पंचायत समिति और 448 सरपंच चुने जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *