अयोध्या पहुंचे संजय निषाद:बोले- 2027 में भाजपा के साथ, मोदी-योगी सरकार में ही आरक्षण का मुद्दा हल होगा

अयोध्या पहुंचे संजय निषाद:बोले- 2027 में भाजपा के साथ, मोदी-योगी सरकार में ही आरक्षण का मुद्दा हल होगा

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी भाजपा के साथ है और आगे भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। संजय निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने निषाद समाज के हित में कई काम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में निषाद समाज के लिए रास्ते बंद थे। इसी वजह से भाजपा सरकार का साथ देना जरूरी था। ‘मोदी-योगी सरकार में ही मिलेगा आरक्षण’ निषाद समाज को आरक्षण दिए जाने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ही इस मुद्दे का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे दल आरक्षण देने के बजाय उसे छीनने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण, निषादराज की प्रतिमा की स्थापना और महिलाओं को आरक्षण देने जैसे काम किए हैं। इसी तरह उन्हें उम्मीद है कि निषाद समाज के आरक्षण का मुद्दा भी सरकार के स्तर पर हल होगा। अयोध्या से निषाद समाज का भावनात्मक जुड़ाव संजय निषाद ने कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता के कारण अयोध्या से निषाद समाज का विशेष जुड़ाव है। उन्होंने दावा किया कि जिन विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी पहले चुनाव हार चुकी है, वहां जीत हासिल करके पार्टी ने अपनी राजनीतिक क्षमता साबित की है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को उन सीटों पर मौका दिया जाए, जहां पार्टी पहले हार चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर पार्टी दोबारा चुनाव लड़कर जीत हासिल करने की क्षमता दिखाएगी। निषाद छात्रावास के मामले में CM से मिलेंगे निषाद छात्रावास के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले में जो न्यायपूर्ण होगा, उसे कराने का प्रयास किया

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *