बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:एक दिन की थाना प्रभारी बनीं आयुषी, थाने पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:एक दिन की थाना प्रभारी बनीं आयुषी, थाने पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत संस्कृति पब्लिक स्कूल ‘सृजन’ की कक्षा 10 की छात्रा आयुषी गुप्ता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनाया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने बुके भेंट कर आयुषी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान आयुषी ने थाने पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के संभावित समाधान के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस पहल के जरिए छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कानून-व्यवस्था में पुलिस की भूमिका से परिचित कराने का प्रयास किया गया। यह अनुभव आयुषी के लिए नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी समझने का अवसर बना। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *