कोटा में 16 साल के जेईई स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह एमपी के शिवपूरी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया की स्टूडेंट 6 महीने पहले ही कोटा पढ़ाई के लिए आया था। महावीर नगर प्रथम इलाके में पीजी में रह रहता था। निजी कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। रविवार रात कमरे से बाहर नहीं निकला। सामने के कमरे में रहने वाले स्टूडेंट ने इसकी पीजी संचालक को सूचना दी। इसके बाद सुसाइड का पता चला। सूचना पर रविवार रात 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के कोटा आने के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता लगेगा।

