बोकारो में सीमेंट ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:युवक की मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने सड़क किया जाम

बोकारो में सीमेंट ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:युवक की मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने सड़क किया जाम

बोकारो के चास प्रखंड में मामरकुदर मोड़ के पास शनिवार को सड़क हादसे में 35 साल के कार्तिक बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक को सीमेंट ट्रक ने टक्कर मारी। कार्तिक बरमसिया ओपी क्षेत्र के कोडिया गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्तिक अपनी बीमार मां को देखने बोकारो जा रहे थे। मामरकुदर मोड़ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग पर मामरकुदर-चंदनक्यारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। ट्रक मालिक और परिजनों के बीच मुआवजे पर बातचीत जारी है। मृतक की पत्नी सप्तमी देवी ने बताया कि कार्तिक मजदूरी कर परिवार चलाता था। उनके 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। राजस्व कर्मचारी कैलाश प्रसाद यादव ने सरकारी प्रावधानों के तहत परिवार को सहायता का आश्वासन दिया। बोकारो के चास प्रखंड में मामरकुदर मोड़ के पास शनिवार को सड़क हादसे में 35 साल के कार्तिक बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक को सीमेंट ट्रक ने टक्कर मारी। कार्तिक बरमसिया ओपी क्षेत्र के कोडिया गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्तिक अपनी बीमार मां को देखने बोकारो जा रहे थे। मामरकुदर मोड़ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग पर मामरकुदर-चंदनक्यारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। ट्रक मालिक और परिजनों के बीच मुआवजे पर बातचीत जारी है। मृतक की पत्नी सप्तमी देवी ने बताया कि कार्तिक मजदूरी कर परिवार चलाता था। उनके 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। राजस्व कर्मचारी कैलाश प्रसाद यादव ने सरकारी प्रावधानों के तहत परिवार को सहायता का आश्वासन दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *