बारिश और जलभराव के चलते आज स्कूल बंद:जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को शिक्षण कार्य स्थगित

बारिश और जलभराव के चलते आज स्कूल बंद:जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को शिक्षण कार्य स्थगित

जौनपुर में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने का फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 25 अगस्त को जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय भी इस आदेश के दायरे में आएंगे। बीईओ को आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों तक आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाने को भी कहा गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला प्रशासन के अनुसार, जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी के साथ सुरक्षा संबंधी जोखिम भी हो सकता है। इसी को देखते हुए 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने विद्यालयों और संबंधित अधिकारियों से आदेश का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *