बारां के चारमूर्ति चौराहे पर दिनभर जाम के हालात:गाड़ियों के बेतरतीब जमावड़े और अतिक्रमणों ने बिगाड़े हालात

बारां के चारमूर्ति चौराहे पर दिनभर जाम के हालात:गाड़ियों के बेतरतीब जमावड़े और अतिक्रमणों ने बिगाड़े हालात

बारां में शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख केंद्र चारमूर्ति चौराहे की सूरत इन दिनों बिगड़ती जा रही है। यातायात पुलिस की सुस्ती के चलते यहां हालात बदतर हो गए हैं। यहां दिनभर जाम के हालात रहते है। गाड़ियों के बेतरतीब जमावड़े और अतिक्रमणों ने इस चौराहे के हालात बिगाड़ दिए है। यह चौराहा शहर का हृदय स्थल है। पास में ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड होने से यहां दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। शहर में प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति इसी चौराहे से गुजरता है, लेकिन यहां पहुंचते ही उसे बदहाली का नजारा देखने को मिलता है। प्राइवेट गाड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा
आरओबी बनने के बाद इस चौराहे पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है, लेकिन व्यवस्था सुधारने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। चौराहे पर निजी यात्री वाहनों का बेतरतीब जमावड़ा लगा रहता है।
ड्राइवर जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही कई जगह अस्थायी अतिक्रमण भी हो गए है। न अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और न ही निजी वाहनों के बेतरतीब जमावड़े पर यातायात पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *