बगहा-दो प्रखंड अंतर्गत भड़छी पंचायत के बारवा गांव में नवयुवक संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थरुहट प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समाजसेवी रिंकू महतो ने किया। बैठक में ग्रामीणों और युवाओं ने गांव के विकास तथा सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान नवयुवक संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें राजदेव कुमार को अध्यक्ष, संतोष काजी को उपाध्यक्ष, रविन्द्र राम को सचिव, सुरेंद्र कुमार को उपसचिव तथा गोपाल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवचयनित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। थरुहट प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि नवयुवक संघ के गठन से गांव के युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। नवयुवक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजदेव कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। गांव के विकास और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संघ के संयोजक चंदेश्वर महतो ने कहा कि नवयुवक संघ गांव के विकास कार्यों को गति देने और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। अशोक कुमार, भागीरथ पावे, चंद्रशेखर काजी, संजय काजी, चंद्रिका महतो, नागेंद्र महतो, मन्नू प्रसाद, राजेंद्र महतो आदि मौजूद थे। बगहा-दो प्रखंड अंतर्गत भड़छी पंचायत के बारवा गांव में नवयुवक संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थरुहट प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समाजसेवी रिंकू महतो ने किया। बैठक में ग्रामीणों और युवाओं ने गांव के विकास तथा सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान नवयुवक संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें राजदेव कुमार को अध्यक्ष, संतोष काजी को उपाध्यक्ष, रविन्द्र राम को सचिव, सुरेंद्र कुमार को उपसचिव तथा गोपाल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवचयनित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। थरुहट प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि नवयुवक संघ के गठन से गांव के युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। नवयुवक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजदेव कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। गांव के विकास और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संघ के संयोजक चंदेश्वर महतो ने कहा कि नवयुवक संघ गांव के विकास कार्यों को गति देने और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। अशोक कुमार, भागीरथ पावे, चंद्रशेखर काजी, संजय काजी, चंद्रिका महतो, नागेंद्र महतो, मन्नू प्रसाद, राजेंद्र महतो आदि मौजूद थे।


