बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:साईं की रसोई ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया इलाज, मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां

बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:साईं की रसोई ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया इलाज, मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां

बेगूसराय में जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित साईं की रसोई ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर-18 सिहमा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे 200 से अधिक महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्थानीय निगम पार्षद नीलम देवी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बुलबुल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर निगम पार्षद नीलम देवी ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी के बाद सिहमा क्षेत्र के लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में साईं की रसोई की ओर से राहत-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मानव सेवा की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल है। जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की यह पहल बेहद सराहनीय है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव और मौसम में बदलाव के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका अधिक रहती है। थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों में संक्रमण का कारण बन सकती है। शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनके अभिभावकों को आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बुलबुल ने कहा कि महिलाएं अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं और आपदा की स्थिति में उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में उनके घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने साईं की रसोई की इस पहल की सराहना की। शिविर में डॉ. पीएन राय, डॉ. बुलबुल एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. आशुतोष ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मौसम जनित बीमारियों, जलजनित रोगों, त्वचा संक्रमण, बच्चों के स्वास्थ्य और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया और आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गई।
‘साईं की रसोई की इस पहल सराहनीय पहल’ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक शर्मा और एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. सुमन कुमारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सराहनीय सामाजिक पहल है। इस मानवीय अभियान में सक्रिय भागीदारी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाती है। इस तरह के प्रयास युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ उनमें संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का भी विकास करते हैं। उन्होंने साईं की रसोई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक स्वास्थ्य सेवा और आवश्यक दवाइयां पहुंचाना इस कठिन समय में बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने में दीपक जायसवाल एवं अमितेश जायसवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इनकी भी है भूमिका स्वास्थ्य सेवा अभियान में द धुरंधर ऑफ बेगूसराय के चिकित्सक सहित अन्य कई सेवाभावी लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत-स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिल रही है। आयोजन को सफल बनाने में साईं की रसोई के नितेश रंजन, खाद्य मंत्री पंकज कुमार, सक्रिय सदस्य राघव कुमार, प्रभाकर प्रताप सिंह, आहान गुप्ता, प्रशांत कुमार, शंकर कुमार, विक्की भाटिया, शैलेंद्र, रंजन कुमार, सुमित कुमार एवं वैभव अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेगूसराय में जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित साईं की रसोई ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर-18 सिहमा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे 200 से अधिक महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्थानीय निगम पार्षद नीलम देवी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बुलबुल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर निगम पार्षद नीलम देवी ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी के बाद सिहमा क्षेत्र के लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में साईं की रसोई की ओर से राहत-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मानव सेवा की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल है। जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की यह पहल बेहद सराहनीय है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन राय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव और मौसम में बदलाव के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका अधिक रहती है। थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों में संक्रमण का कारण बन सकती है। शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनके अभिभावकों को आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बुलबुल ने कहा कि महिलाएं अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं और आपदा की स्थिति में उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में उनके घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने साईं की रसोई की इस पहल की सराहना की। शिविर में डॉ. पीएन राय, डॉ. बुलबुल एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. आशुतोष ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मौसम जनित बीमारियों, जलजनित रोगों, त्वचा संक्रमण, बच्चों के स्वास्थ्य और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया और आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गई।
‘साईं की रसोई की इस पहल सराहनीय पहल’ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक शर्मा और एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. सुमन कुमारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सराहनीय सामाजिक पहल है। इस मानवीय अभियान में सक्रिय भागीदारी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाती है। इस तरह के प्रयास युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ उनमें संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का भी विकास करते हैं। उन्होंने साईं की रसोई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक स्वास्थ्य सेवा और आवश्यक दवाइयां पहुंचाना इस कठिन समय में बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने में दीपक जायसवाल एवं अमितेश जायसवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इनकी भी है भूमिका स्वास्थ्य सेवा अभियान में द धुरंधर ऑफ बेगूसराय के चिकित्सक सहित अन्य कई सेवाभावी लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत-स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिल रही है। आयोजन को सफल बनाने में साईं की रसोई के नितेश रंजन, खाद्य मंत्री पंकज कुमार, सक्रिय सदस्य राघव कुमार, प्रभाकर प्रताप सिंह, आहान गुप्ता, प्रशांत कुमार, शंकर कुमार, विक्की भाटिया, शैलेंद्र, रंजन कुमार, सुमित कुमार एवं वैभव अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *