बागपत में हेड कांस्टेबल का शव मिला:गिरने से मौत की आशंका, पुलिस लाइन में थी तैनाती, डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहा था

बागपत में हेड कांस्टेबल का शव मिला:गिरने से मौत की आशंका, पुलिस लाइन में थी तैनाती, डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहा था

बागपत में एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना बागपत शहर की है। हेड कांस्टेबल सुभाष बुलंदशहर के रहने वाले थे और बागपत पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पिछले डेढ़ साल से एक किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह जब उनके मकान का गेट नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा। उन्हें सुभाष जमीन पर मृत अवस्था में मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की मौत की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया मामला फिसलकर गिरने से मौत का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। अधिकारी मामले की गहन छानबीन में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *