किशनगंज में छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की सुबह अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। युवक ने महिला से गोपाल के बारे में पूछा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की पहचान अनिमा पाल के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अनिमा पाल अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान गांधी चौक की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला से गोपाल के बारे में पूछा। इस पर महिला ने सड़क के दूसरी तरफ इशारा करते हुए बताया कि गोपाल उधर मिलेंगे। बाइक लेकर डे मार्केट की ओर भागे महिला के अनुसार, वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। चेन झपटने के बाद दोनों बदमाश तेजी से मोटरसाइकिल लेकर डे मार्केट की ओर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और जब तक वह शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलातीं, तब तक दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़िता के अनुसार, बदमाशों द्वारा झपटी गई सोने की चेन करीब डेढ़ भरी की थी। घटना के बाद उन्होंने सदर थाना किशनगंज पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। अस्पताल रोड जैसे व्यस्त इलाके में सुबह के समय हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाला जा रहा है। किशनगंज में छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की सुबह अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। युवक ने महिला से गोपाल के बारे में पूछा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की पहचान अनिमा पाल के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अनिमा पाल अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान गांधी चौक की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला से गोपाल के बारे में पूछा। इस पर महिला ने सड़क के दूसरी तरफ इशारा करते हुए बताया कि गोपाल उधर मिलेंगे। बाइक लेकर डे मार्केट की ओर भागे महिला के अनुसार, वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। चेन झपटने के बाद दोनों बदमाश तेजी से मोटरसाइकिल लेकर डे मार्केट की ओर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और जब तक वह शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलातीं, तब तक दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़िता के अनुसार, बदमाशों द्वारा झपटी गई सोने की चेन करीब डेढ़ भरी की थी। घटना के बाद उन्होंने सदर थाना किशनगंज पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। अस्पताल रोड जैसे व्यस्त इलाके में सुबह के समय हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी चल रही है आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाला जा रहा है।

