बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, दो की डूबकर मौत:काम से मोहनिया जा रहे थे, ग्रामीण डॉक्टर की गई जान

बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी, दो की डूबकर मौत:काम से मोहनिया जा रहे थे, ग्रामीण डॉक्टर की गई जान

कैमूर जिले के शिवपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी वीरेंद्र सिंह (54 वर्ष) और बेलाव थाना क्षेत्र के नौहट्टा निवासी कमलेश गुप्ता (42 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमलेश गुप्ता सोनबरसा गांव में ग्रामीण डॉक्टर के तौर पर काम करते थे। वह अपने परिचित वीरेंद्र सिंह के साथ किसी काम से मोहनिया जा रहे थे। बाइक कमलेश गुप्ता चला रहे थे और वीरेंद्र सिंह पीछे बैठे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. पुलिस ने बॉडी को गड्ढों से बाहर निकाला दोनों मनिहारी के रास्ते मोहनिया की ओर बढ़ रहे थे। शिवपुर के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। पानी में डूबने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा शव पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में परिजनों में मातम पसरा था। आरजेडी के भभुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कैमूर जिले के शिवपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी वीरेंद्र सिंह (54 वर्ष) और बेलाव थाना क्षेत्र के नौहट्टा निवासी कमलेश गुप्ता (42 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमलेश गुप्ता सोनबरसा गांव में ग्रामीण डॉक्टर के तौर पर काम करते थे। वह अपने परिचित वीरेंद्र सिंह के साथ किसी काम से मोहनिया जा रहे थे। बाइक कमलेश गुप्ता चला रहे थे और वीरेंद्र सिंह पीछे बैठे थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. पुलिस ने बॉडी को गड्ढों से बाहर निकाला दोनों मनिहारी के रास्ते मोहनिया की ओर बढ़ रहे थे। शिवपुर के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और फिर सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। पानी में डूबने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा शव पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में परिजनों में मातम पसरा था। आरजेडी के भभुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *