बांसवाड़ा में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:वार्ड 12 से लड़ रही थी चुनाव, भाजपा की सोनिया वैष्णव का निर्विरोध जीतना तय

बांसवाड़ा में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:वार्ड 12 से लड़ रही थी चुनाव, भाजपा की सोनिया वैष्णव का निर्विरोध जीतना तय

​बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं, नामांकन वापसी के अंतिम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 12 से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं रेखा कंसारा ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी सोनिया वैष्णव का निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया है। बोले- कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता के चलते भाजपा लगातार मजबूत स्थिति में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड 12 में कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं था, जिसके चलते पार्टी ने हमारे एक कार्यकर्ता को आगे कर फॉर्म भरवाया था। बाद में उन्होंने खुद ही स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया है। ​दूसरी ओर धन बल प्रयोग के आरोपों को खारिज करते हुए जिलाध्यक्ष ने इन्हें निराधार बताया है। सभी ने अपनी मर्जी और स्वेच्छा से कदम उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि पार्टी इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकाधिक वार्डों में जीत दर्ज करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *