फाइनेंसरों से तंग व्यापारी ने खुद को मारी गोली:हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरुम में वारदात; दो बच्चों का पिता था

फाइनेंसरों से तंग व्यापारी ने खुद को मारी गोली:हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरुम में वारदात; दो बच्चों का पिता था

हिसार शहर के बारह क्वार्टर रोड पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध खालसा इलेक्ट्रिकल्स के 38 वर्षीय मालिक हैपी चोपड़ा ने अपनी ही दुकान में खुद को गोली मार ली। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हैपी चोपड़ा पिछले कुछ समय से दो फाइनेंसर्स से काफी परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि फाइनेंसर्स की लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव से तंग आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। CCTV खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी फाइनेंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी का फाइनेंसर से था लेन-देन बताया जा रहा है कि व्यापारी हैप्पी चोपड़ा का प्रताप नगर निवासी सुरेश के साथ पैसों का लेनदेन था। सुरेश पैसों को लेकर दवाब बना रहा था। वह एक दिन पहले शाम को और सुबह प्रवीण के पास आया था। इसी को लेकर प्रवीण परेशान था। इसी परेशानी में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *