बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव के 60 वार्डों में 13 प्रत्याक्षी करोड़पति:भाजपा के महेश तेली और कांग्रेस की राजेश्वरी शर्मा के पास सबसे ज्यादा प्रोपर्टी

बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव के 60 वार्डों में 13 प्रत्याक्षी करोड़पति:भाजपा के महेश तेली और कांग्रेस की राजेश्वरी शर्मा के पास सबसे ज्यादा प्रोपर्टी

निकाय चुनाव के रण में प्रत्याशियों के शपथ पत्रों से उनकी वित्तीय स्थिति की परतें खुलने लगी हैं। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामों के अनुसार, बांसवाड़ा नगरपरिषद के 60 वार्डों में किस्मत आजमा रहे 185 उम्मीदवारों में से कई चेहरे ऐसे हैं। जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। उम्मीदवारों की चल-अचल सम्पति को जोड़े तो कुल 13 उम्मीदवार करोड़पति की श्रेणी में हैं। ​वार्ड 10: कांग्रेस के संजय चौधरी और उनकी पत्नी की संपत्ति करोड़ों में वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय चौधरी (53) पिता राजेंद्र सिंह चौधरी ने अपने शपथ पत्र में 53,29,182 रुपए की चल संपत्ति घोषित की है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 78,75,000 रुपए की चल संपत्ति है। जिसमें 75 लाख रुपए मूल्य का 50 तोला सोना और 1,25,000 रुपए की 500 ग्राम चांदी शामिल है। अचल संपत्ति की बात करें तो संजय चौधरी के पास डेढ़ करोड़ और उनकी पत्नी के नाम 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। ​वार्ड 12: भाजपा की सोनिया के पास सम्पति ​वार्ड नंबर 12 से भाजपा उम्मीदवार सोनिया वैष्णव पत्नी जितेंद्र वैष्णव के पास 16,50,629 रुपए और उनके पति जितेंद्र के पास 53,09,741 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के मामले में सोनिया के पास 1 करोड़ और पति जितेंद्र के पास 25 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। खास बात यह है कि सोनिया के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रेखा कंसारा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और मैदान में दूसरा कोई उम्मीदवार न होने के चलते सोनिया निर्विरोध विजयी होगी। ​वार्ड 17: राजेश कटारा और गौतम मईडा के हलफनामे ​वार्ड नंबर 17 से भाजपा उम्मीदवार राजेश कटारा के पास 1,07,69,053 रुपए और उनकी पत्नी के पास 87,98,665 रुपए की चल संपत्ति है। जिसमें खुद के पास 20 तोला और पत्नी के पास 30 तोला सोना शामिल है। अचल संपत्ति के मोर्चे पर राजेश के पास 2,15,31,000 रुपए और पत्नी के पास 1,30,20,000 रुपए की अचल संपत्ति दर्ज है। ​इसी वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार गौतम मईडा के पास 18,11,160 रुपए और उनकी पत्नी के पास 14,67,000 रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, गौतम के पास 1 करोड़ 2 लाख रुपए और उनकी पत्नी के पास 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। ​वार्ड 18 और 24: दीपक जोशी और मयंक जैन का ब्यौरा ​वार्ड 18 से भाजपा उम्मीदवार दीपक जोशी की चल संपत्ति 54,58,242 रुपए और उनकी पत्नी की 21,26,033 रुपए है। अचल संपत्ति के रूप में दीपक के पास 1 करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपए और पत्नी के पास 13 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। उधर, वार्ड 24 से भाजपा उम्मीदवार मयंक जैन के पास 24,16,635 रुपए की चल और 1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। ​वार्ड 26 और 28: महावीर बोहरा और आशीष मेहता की संपत्ति ​वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार पूर्व उपसभापति महावीर बोहरा के पास 1,05,80,103 रुपए और पत्नी के पास 40,45,400 रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा स्वयं के पास डेढ़ करोड़ और पत्नी के पास 1 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। ​वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस उम्मीदवार आशीष मेहता के पास 55,72,351 रुपए और उनकी पत्नी के पास 56,15,035 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में आशीष के पास 1 करोड़ 55 लाख 90 हजार 400 रुपए और पत्नी के पास 43 लाख 59 हजार 450 रुपए की संपत्ति दर्ज है। ​वार्ड 47, 49 और 54: तेली परिवार और राजेश्वरी शर्मा की स्थिति ​वार्ड 47 से भाजपा उम्मीदवार महेश चंद्र तेली के पास 46,12,000 रुपए और पत्नी के पास 25,20,000 रुपए की चल संपत्ति है। खास बात यह है कि इस सूची में महेश चंद्र सबसे बड़े रईसों में शामिल हैं। जिनके पास 16 करोड़ 85 लाख रुपए और उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 25 लाख रुपए की भारी-भरकम अचल संपत्ति है। ​वार्ड 49 से भाजपा उम्मीदवार भरत जोशी के पास 17,75,000 रुपए की चल और 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। ​वार्ड 54 से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश्वरी शर्मा (56) पत्नी विनोद शर्मा के पास 1,10,19,000 रुपए और उनके पति के पास 1,41,01,000 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के मामले में राजेश्वरी के नाम 3 करोड़ 90 लाख रुपए और पति के नाम 65 लाख रुपए की संपत्ति है। ​वार्ड 57 और 60: फखरुद्दीन और रंगजी का ब्यौरा ​वार्ड 57 से कांग्रेस उम्मीदवार फखरुद्दीन रतलाम वाला के पास 32,60,000 रुपए और पत्नी के पास 56,67,000 रुपए की चल संपत्ति है, जबकि स्वयं के पास 1 करोड़ 37 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, वार्ड 60 से भाजपा उम्मीदवार रंगजी के पास 10,80,000 रुपए की चल और 1 करोड़ 10 लाख रुपए की अचल संपत्ति मौजूद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *