बांसगांव में विजयादशमी का उत्सव:राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद हुआ रावण दहन

बांसगांव में विजयादशमी का उत्सव:राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद हुआ रावण दहन

गोरखपुर के बांसगांव तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील मुख्यालय पर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक एवं चेयरमैन प्रीती सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू बाबू के नेतृत्व में मंगलवार को रामलीला का आयोजन हुआ। इसमें श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हुए। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, अंगद, सुग्रीव, जामवंत, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद और शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। घुड़सवारों के करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे। शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *