बांका से एकलव्य केंद्र के लिए 22 प्लेयर्स सेलेक्ट:तीरंदाजी में 21 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, दक्षिणी बिहार के शिविर में किया था बेहतर परफॉरमेंस

बांका से एकलव्य केंद्र के लिए 22 प्लेयर्स सेलेक्ट:तीरंदाजी में 21 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, दक्षिणी बिहार के शिविर में किया था बेहतर परफॉरमेंस

खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के लिए राज्यभर से खिलाड़ियों का चयन किया है। बांका जिले से कुल 22 लड़के और लड़कियों को चुना गया है। इनमें से 21 खिलाड़ी तीरंदाजी के हैं, जबकि एक खिलाड़ी बैडमिंटन के लिए चुना गया है। जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को बांका के इंडोर स्टेडियम में दक्षिणी बिहार के तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर हुआ था। इसमें बांका के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। राज्यभर के खिलाड़ियों में बांका से तीरंदाजी में सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों का चयन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ है। 12 प्लेयर्स एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्ट उन्होंने बताया कि तीरंदाजी के लड़के वर्ग के 9 खिलाड़ियों को गोपालगंज और भागलपुर स्थित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, लड़की वर्ग की 12 खिलाड़ियों को पूर्णिया स्थित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए चुना गया है। बैडमिंटन में आराध्या पीहू का चयन हुआ है। तीरंदाजी में शोभा कुमारी, पूजा कुमारी, आरुषि मिश्रा, लवली टुडू, सृष्टि कुमारी, मानसी कश्यप, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नीलम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, वेदिका, जूही कुमारी, रमेश किस्कू, प्रिंस मुर्मू, ऋषभ सिंह, आसमा चावला, सत्यम कुमार, चमकलाल हांसदा, गौरव कुमार, अंकित कुमार और अंशु कुमार चुने गए हैं। प्लेयर्स को स्पेशल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और शिक्षा शारीरिक शिक्षा अधीक्षक ने सभी चुने गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चुने गए खिलाड़ियों को सरकार की ओर से खास खेल ट्रेनिंग और शिक्षा दी जाती है। साथ ही, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और भारतीय खेल प्राधिकरण के मानकों के हिसाब से अच्छी क्वालिटी का खाना भी मुफ्त में मिलता है। जिले से एक साथ 21 तीरंदाजों का चयन खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के लिए राज्यभर से खिलाड़ियों का चयन किया है। बांका जिले से कुल 22 लड़के और लड़कियों को चुना गया है। इनमें से 21 खिलाड़ी तीरंदाजी के हैं, जबकि एक खिलाड़ी बैडमिंटन के लिए चुना गया है। जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को बांका के इंडोर स्टेडियम में दक्षिणी बिहार के तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर हुआ था। इसमें बांका के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। राज्यभर के खिलाड़ियों में बांका से तीरंदाजी में सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों का चयन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ है। 12 प्लेयर्स एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्ट उन्होंने बताया कि तीरंदाजी के लड़के वर्ग के 9 खिलाड़ियों को गोपालगंज और भागलपुर स्थित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, लड़की वर्ग की 12 खिलाड़ियों को पूर्णिया स्थित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए चुना गया है। बैडमिंटन में आराध्या पीहू का चयन हुआ है। तीरंदाजी में शोभा कुमारी, पूजा कुमारी, आरुषि मिश्रा, लवली टुडू, सृष्टि कुमारी, मानसी कश्यप, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नीलम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, वेदिका, जूही कुमारी, रमेश किस्कू, प्रिंस मुर्मू, ऋषभ सिंह, आसमा चावला, सत्यम कुमार, चमकलाल हांसदा, गौरव कुमार, अंकित कुमार और अंशु कुमार चुने गए हैं। प्लेयर्स को स्पेशल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और शिक्षा शारीरिक शिक्षा अधीक्षक ने सभी चुने गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चुने गए खिलाड़ियों को सरकार की ओर से खास खेल ट्रेनिंग और शिक्षा दी जाती है। साथ ही, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और भारतीय खेल प्राधिकरण के मानकों के हिसाब से अच्छी क्वालिटी का खाना भी मुफ्त में मिलता है। जिले से एक साथ 21 तीरंदाजों का चयन खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *