बांका के टाउन थाना क्षेत्र के लखनोड़ी गांव में नदी में नहाने के दौरान छह साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के मिथिलेश कुमार यादव की बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। दूसरे बच्चों के साथ नहाने गई थी जानकारी के मुताबिक, अनुष्का गांव के दूसरे बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के बाद बाकी बच्चे अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन अनुष्का घर नहीं पहुंची। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने नदी में भी खोजबीन की। काफी कोशिश के बाद अनुष्का को नदी में कुछ आगे गहरे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवार वाले उसे तुरंत बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- गहरे पानी में चली गई थी मृतका के पिता मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी गांव के दूसरे बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। दूसरे बच्चों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और वे नहाने के बाद घर लौट गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद माता-पिता और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद दुख का माहौल है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका के टाउन थाना क्षेत्र के लखनोड़ी गांव में नदी में नहाने के दौरान छह साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के मिथिलेश कुमार यादव की बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा। दूसरे बच्चों के साथ नहाने गई थी जानकारी के मुताबिक, अनुष्का गांव के दूसरे बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के बाद बाकी बच्चे अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन अनुष्का घर नहीं पहुंची। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने नदी में भी खोजबीन की। काफी कोशिश के बाद अनुष्का को नदी में कुछ आगे गहरे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवार वाले उसे तुरंत बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- गहरे पानी में चली गई थी मृतका के पिता मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी गांव के दूसरे बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। दूसरे बच्चों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और वे नहाने के बाद घर लौट गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद माता-पिता और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद दुख का माहौल है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

