बांका में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी पर छात्रों का प्रदर्शन:6 घंटे हाईवे जाम; धूप में फंसीं स्कूली बसें; छात्रा ने लगाया था बैड टच का आरोप

बांका में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी पर छात्रों का प्रदर्शन:6 घंटे हाईवे जाम; धूप में फंसीं स्कूली बसें; छात्रा ने लगाया था बैड टच का आरोप

बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र में गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं और पूर्ववर्ती छात्रों ने विक्रमपुर मोड़ के पास NH-333A जाम कर प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूलों की छुट्टी के बाद करीब आधा दर्जन स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं। चिलचिलाती धूप में बसों में बैठे बच्चे परेशान रहे। विकास कुमार को एक नाबालिग छात्रा की कथित छेड़खानी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और उच्च आचरण वाला शिक्षक बताते हुए निर्दोष होने का दावा किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की। साथ ही प्रधानाध्यापक को जल्द रिहा करने की मांग भी रखी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटाया जाम जाम की सूचना मिलने पर पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। बाद में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव और सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कई घंटे बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी जाम हटाने पर सहमत हुए। छात्रों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसडीपीओ बौंसी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रा ने कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी का लगाया आरोप पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, विद्यालय की अवधि समाप्त होने के बाद करीब 4 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रजिस्ट्रेशन के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उसके शरीर को अनुचित तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पंजवारा पुलिस ने प्रधानाध्यापक को झारखंड के गोड्डा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र में गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं और पूर्ववर्ती छात्रों ने विक्रमपुर मोड़ के पास NH-333A जाम कर प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूलों की छुट्टी के बाद करीब आधा दर्जन स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं। चिलचिलाती धूप में बसों में बैठे बच्चे परेशान रहे। विकास कुमार को एक नाबालिग छात्रा की कथित छेड़खानी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और उच्च आचरण वाला शिक्षक बताते हुए निर्दोष होने का दावा किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की। साथ ही प्रधानाध्यापक को जल्द रिहा करने की मांग भी रखी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटाया जाम जाम की सूचना मिलने पर पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। बाद में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव और सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कई घंटे बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी जाम हटाने पर सहमत हुए। छात्रों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसडीपीओ बौंसी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रा ने कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी का लगाया आरोप पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, विद्यालय की अवधि समाप्त होने के बाद करीब 4 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक ने रजिस्ट्रेशन के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उसके शरीर को अनुचित तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पंजवारा पुलिस ने प्रधानाध्यापक को झारखंड के गोड्डा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *