बांका में कांवरिया श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, मौत:उत्तर प्रदेश के राजेश निषाद जा रहे थे बाबाधाम, अवर निरीक्षक ने की एंबुलेंस की व्यवस्था

बांका में कांवरिया श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, मौत:उत्तर प्रदेश के राजेश निषाद जा रहे थे बाबाधाम, अवर निरीक्षक ने की एंबुलेंस की व्यवस्था

बांका के कटोरिया प्रखंड में शुक्रवार की शाम श्रावणी मेले के दौरान एक कांवरिया श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल गांव निवासी राजेश निषाद(48) के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। राजेश निषाद अपने गांव के बालकिशुन निषाद और उनके पुत्र अर्जुन निषाद के साथ यात्रा कर रहे थे। सुल्तानगंज से करीब दस किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे बस से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी हालत गंभीर हो गई। अवर निरीक्षक ने की एंबुलेंस की व्यवस्था साथियों ने तत्काल इसकी सूचना कटोरिया जिला नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलते ही नियंत्रण कक्ष के समीप तैनात अस्थायी थाना के अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि परिजनों के लिखित आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। श्रावणी मेले के दौरान हुई इस घटना से अन्य कांवरिया श्रद्धालुओं में भी शोक का माहौल है। बांका के कटोरिया प्रखंड में शुक्रवार की शाम श्रावणी मेले के दौरान एक कांवरिया श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल गांव निवासी राजेश निषाद(48) के रूप में हुई है। वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। राजेश निषाद अपने गांव के बालकिशुन निषाद और उनके पुत्र अर्जुन निषाद के साथ यात्रा कर रहे थे। सुल्तानगंज से करीब दस किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे बस से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी हालत गंभीर हो गई। अवर निरीक्षक ने की एंबुलेंस की व्यवस्था साथियों ने तत्काल इसकी सूचना कटोरिया जिला नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलते ही नियंत्रण कक्ष के समीप तैनात अस्थायी थाना के अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि परिजनों के लिखित आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। श्रावणी मेले के दौरान हुई इस घटना से अन्य कांवरिया श्रद्धालुओं में भी शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *