सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में निजामपुर और सहलौर के बीच तेज बारिश के दौरान हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिवई गांव निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायल पति अब्दुल हमीद ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज छपरा जिले के मढ़ौरा में करा रहे थे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया इलाज के बाद दोनों होम्योपैथी की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निजामपुर और सहलौर के बीच तेज बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय ओपी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने अफसाना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि अब्दुल हमीद का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब्दुल हमीद ने बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और इसी महीने दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। परिवार इस खुशी के मौके की तैयारी में था, लेकिन अचानक हुए सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सराय ओपी थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। फरार डंपर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में निजामपुर और सहलौर के बीच तेज बारिश के दौरान हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिवई गांव निवासी अफसाना खातून के रूप में हुई है। वहीं घायल पति अब्दुल हमीद ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज छपरा जिले के मढ़ौरा में करा रहे थे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया इलाज के बाद दोनों होम्योपैथी की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निजामपुर और सहलौर के बीच तेज बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय ओपी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने अफसाना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि अब्दुल हमीद का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब्दुल हमीद ने बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और इसी महीने दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। परिवार इस खुशी के मौके की तैयारी में था, लेकिन अचानक हुए सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सराय ओपी थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। फरार डंपर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

