बांका में करवाचौथ की रात पति ने किया सुसाइड:पत्नी ने रखा था व्रत, शराब पीकर देर से घर आने पर विवाद

बांका में करवाचौथ की रात पति ने किया सुसाइड:पत्नी ने रखा था व्रत, शराब पीकर देर से घर आने पर विवाद

बांका में करवाचौथ की रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयासी टोला सरुआ गांव की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दौरे खास गांव निवासी सूरजपाल माली के बेटे सत्यवान माली के रूप में हुई है। सत्यवान माली की शादी करीब 5 साल पहले बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र के नैयासी टोला सरुआ गांव निवासी सीताराम मंडल की बेटी आरती देवी के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बीते 21 अक्टूबर को सत्यवान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ससुराल आया था। शराब पीकर आने पर हुआ विवाद गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर पत्नी व्रत कर रही थी। पत्नी सोलह शृंगार कर पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। काफी देर बाद पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पत्नी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज करवा चौथ का पर्व है, फिर भी शराब पीकर क्यों आए हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर सत्यवान कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। साड़ी के फंदे से लटका मिला शव काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सत्यवान साड़ी के फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का आज करवाएगी पोस्टमॉर्टम सत्यवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने पर कटोरिया पुलिस सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद जमदाहा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। जमदाहा ओपी थाना अध्यक्ष आसिफ अख्तर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका में करवाचौथ की रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयासी टोला सरुआ गांव की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दौरे खास गांव निवासी सूरजपाल माली के बेटे सत्यवान माली के रूप में हुई है। सत्यवान माली की शादी करीब 5 साल पहले बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र के नैयासी टोला सरुआ गांव निवासी सीताराम मंडल की बेटी आरती देवी के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बीते 21 अक्टूबर को सत्यवान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ससुराल आया था। शराब पीकर आने पर हुआ विवाद गुरुवार को करवाचौथ के अवसर पर पत्नी व्रत कर रही थी। पत्नी सोलह शृंगार कर पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। काफी देर बाद पति शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पत्नी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज करवा चौथ का पर्व है, फिर भी शराब पीकर क्यों आए हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर सत्यवान कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। साड़ी के फंदे से लटका मिला शव काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सत्यवान साड़ी के फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का आज करवाएगी पोस्टमॉर्टम सत्यवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने पर कटोरिया पुलिस सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद जमदाहा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। जमदाहा ओपी थाना अध्यक्ष आसिफ अख्तर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *