बांका के पेंटर की छत से गिरकर मौत:भागलपुर गया था मजदूरी करने, परिवार का इकलौता कमाने वाला था

बांका के पेंटर की छत से गिरकर मौत:भागलपुर गया था मजदूरी करने, परिवार का इकलौता कमाने वाला था

बांका के मजदूर की भागलपुर में पेंटिंग का काम करने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव निवासी शंकर तांती का बेटा बाली तांती(25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उपरामा गांव निवासी बाली तांती भागलपुर में मकानों में रंगाई-पुताई और पुट्टी का काम करता था। इसी मजदूरी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को भी वह रोज की तरह मजदूरी करने भागलपुर गया था। वहां एक मकान में रंग-रोगन का काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजन भागलपुर के लिए रवाना हो गए। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था बताया गया कि बाली तांती परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों के सिर से परिवार का सहारा छिन गया है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की परवरिश और परिवार के भविष्य को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन से मुआवजा देने की मांग परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमजोर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और श्रम विभाग से मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि भागलपुर में पेंटर का काम करने के दौरान मकान से गिरकर मौत हुई है। बांका के मजदूर की भागलपुर में पेंटिंग का काम करने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव निवासी शंकर तांती का बेटा बाली तांती(25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उपरामा गांव निवासी बाली तांती भागलपुर में मकानों में रंगाई-पुताई और पुट्टी का काम करता था। इसी मजदूरी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को भी वह रोज की तरह मजदूरी करने भागलपुर गया था। वहां एक मकान में रंग-रोगन का काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजन भागलपुर के लिए रवाना हो गए। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था बताया गया कि बाली तांती परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों के सिर से परिवार का सहारा छिन गया है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की परवरिश और परिवार के भविष्य को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन से मुआवजा देने की मांग परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमजोर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और श्रम विभाग से मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि भागलपुर में पेंटर का काम करने के दौरान मकान से गिरकर मौत हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *