‘बहुत स्वीट और डाउन टू अर्थ हैं बादशाह’, पति से अलगाव के बाद वायरल हुआ ईशा रिखी का पुराना वीडियो

‘बहुत स्वीट और डाउन टू अर्थ हैं बादशाह’, पति से अलगाव के बाद वायरल हुआ ईशा रिखी का पुराना वीडियो

Isha Rikhi Old Viral Video: पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी और रैपर-सिंगर बादशाह अब अलग हो चुके हैं। कपल के अचानक अलग होने की खबर से उनके फैंस हैरान हैं। बीते 5 महीने पहले मार्च में ही ईशा ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए रिश्ते की ऑफिशियल घोषणा की थी। मगर बीते सोमवार बादशाह ने ईशा रिखी संग तलाक की खबर की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर की।। लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने पूर्व पति, रैपर-सिंगर बादशाह के बारे में बहुत अच्छी बातें कही थीं।

इस कपल ने 2019 की पंजाबी फिल्म ‘दो दूनी पांच’ में साथ काम किया था जिसे बादशाह ने प्रोड्यूस किया था और ईशा ने इसमें एक्टिंग की थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, दोनों ने PTC पंजाबी के साथ एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें ईशा से बादशाह के बारे में पूछा गया था। इस इंटरव्यू का पुराना क्लिप अब वायरल हो रहा है।

‘बहुत स्वीट और डाउन टू अर्थ हैं बादशाह’

जब ईशा से पूछा गया कि उन्हें बादशाह की कौन सी खूबियां पसंद हैं, तो उन्होंने कहा था, “मैं उन्हें चार-पांच साल से जानती हूं। पहले लगता था कि एक आम रैपर के बारे में जो सोच होती है… कैमरा पर जैसी पर्सनैलिटी दिखती है, लगता है असल में भी वैसे ही होंगे। लेकिन वह बिल्कुल अलग हैं। बहुत अच्छे, जमीन से जुड़े, सच्चे और प्रोड्यूसर के तौर पर समझने वाले इंसान हैं। हमने साथ में एक फिल्म की है। एक बार भी मुझे यह नहीं सुनना पड़ा कि ‘बजट नहीं है, यह नहीं हो सकता’, जो कि सबसे अच्छी बात है। मेरी सोच बदल गई है। जब आप बड़े स्टार होते हैं, तो आपको लगता है कि आप स्टार हैं। उनमें ऐसा कुछ नहीं था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।”

पांच महीने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं शादी की तस्वीरें

Isha Rikhi and Badshah Wedding Photos
ईशा रिखी और बादशाह की शादी की फोटो। (Photo Source- Twitter/@Dr_Priyanka0)

ईशा रिखी ने सिर्फ पांच महीने पहले सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ अपनी शादी की बात सार्वजनिक की थी। हालांकि, बादशाह ने तब कुछ नहीं कहा था। ईशा की बाद की सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी शादी में परेशानी का संकेत मिला था, और 31 अगस्त को उन्होंने अपने अलग होने की बात आधिकारिक तौर पर बताई। बता दें कि ईशा अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं।

ईशा रिखी से शादी के पांच महीने बाद अलग हुए बादशाह

Badshah confirms divorce with Isha Rikhi
बादशाह ने किया ईशा रिखी संग तलाक कंफर्म। (फोटो सोर्स: Instagram/badboyshah)

बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक करीबियों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी से पहले तकरीबन चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे। ईशा ने जून में सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, जुलाई में ईशा रिखी की क्रिप्टिक पोस्ट के बाद से दोनों के रिश्ते में परेशानी की खबरें सामने आने लगी थीं।

8 साल चली थी बादशाह की पहली शादी

बता दें कि ये बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले 2012 में उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। तकरीबन शादी के 8 साल बाद 2020 में उनका तलाक हो गया था। ईशा रिखी के साथ भी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और करीब पांच महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *