कपूरथला में झाड़ियों के बीच व्यक्ति का शव मिला:पुलिस बोली- 6 दिन पुराना होने का अनुमान; पहचान नहीं हुई

कपूरथला में झाड़ियों के बीच व्यक्ति का शव मिला:पुलिस बोली- 6 दिन पुराना होने का अनुमान; पहचान नहीं हुई

कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी सड़क पर थाना फत्तूढिंगा क्षेत्र के मुंडी छन्ना गांव के टी-पॉइंट के पास झाड़ियों और गहरी जगह से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव कई दिनों से वहां पड़ा होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद फत्तूढिंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के इलाके से भी जानकारी जुटाई। फत्तूढिंगा थाने के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। कई दिन बीतने के कारण शव की हालत काफी खराब हो चुकी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के मुर्दाघर में 72 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ लापता लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है और उसका हुलिया बरामद शव से मिलता है तो तुरंत फत्तूढिंगा थाना पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *