बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत:मिहींपुरवा में हुआ हादसा, दावत से लौटते समय हुई दुर्घटना

बहराइच में सड़क हादसे में मासूम की मौत:मिहींपुरवा में हुआ हादसा, दावत से लौटते समय हुई दुर्घटना

मिहींपुरवा में जंगल के पास सड़क पर हिरणों का झुंड अचानक सामने आ गया। इससे एक बाइक पर सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 7 साल के मासूम फिरदोष की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां केहरा (35) और मामा इसरार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। केहरा अपने भाई इसरार और बेटे फिरदोष के साथ चितलहवा में रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। मिहींपुरवा तहसील की ग्राम पंचायत चफरिया निवासी यह परिवार बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *