बहराइच में तालाब से मगरमच्छ का रेस्क्यू:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, सुरक्षित जगह छोड़ा गया

बहराइच में तालाब से मगरमच्छ का रेस्क्यू:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, सुरक्षित जगह छोड़ा गया

बहराइच जिले के सुजौली इलाके में एक तालाब से वन विभाग ने गुरुवार को एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी, लेकिन रेस्क्यू के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। यह मगरमच्छ कब्रिस्तान के पास स्थित तालाब में देखा गया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण रियाज और नंद गोपाल सहित अन्य लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, टीम ने लगभग दो से तीन फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वनकर्मियों के अनुसार, यह मगरमच्छ छोटा और कम उम्र का है। वन दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और उसे उपयुक्त स्थान पर नदी में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस रेस्क्यू अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वनकर्मी ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *