बस एक और शतक.. और सईद अनवर का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे बाबर आजम

बस एक और शतक.. और सईद अनवर का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे बाबर आजम

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, दाएं हाथ के 32 वर्षीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।

बाबर आजम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6500 रन बनाए हैं। उन्होंने 66 टेस्ट मैच में 4771 रन और 145 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4596 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक कुल 32 शतक और 111 अर्धशतक लगाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम है। उन्होंने 495 इंटरनेशनल मैचों में कुल 20,541 रन बनाए हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान यूनिस खान का नाम आता है, जिन्होंने 408 इंटरनेशनल मैच में कुल 17,790 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

खिलाड़ी करियर अवधि मैच पारियां रन शतक अर्धशतक
इंजमाम-उल-हक 1991–2007 495 547 20,541 35 129
यूनिस खान 2000–2017 408 491 17,790 41 83
मोहम्मद यूसुफ 1998–2010 374 426 17,134 39 95
जावेद मियांदाद 1975–1996 357 407 16,213 31 93
बाबर आजम 2015–2026 355* 399 16,038 32 111
सलीम मलिक 1982–1999 386 410 12,938 20 76
सईद अनवर 1989–2003 302 335 12,876 31 68
मोहम्मद हफीज 2003–2021 392 429 12,780 21 64
शोएब मलिक 1999–2021 445 428 11,855 12 61
शाहिद अफरीदी 1996–2016 518 502 11,148 11 51

क्या वनडे ट्राई सीरीज में सईद अनवर का तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड बाबर आजम और सईद अनवर के नाम है। दोनों ने 20-20 वनडे शतक लगाए हैं। हालांकि बाबर ने अनवर के शतकों की बराबरी काफी कम पारियों में की है। बाबर आजम ने जहां 141 इनिंग में 20 वनडे शतक लगाए हैं, वहीं सईद अनवर ने 244 इनिंग में हासिल किया था।

पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी अवधि मैच पारी शतक अर्धशतक
बाबर आज़म 2015–2026 144* 141 20 38
सईद अनवर 1989–2003 247 244 20 43
मोहम्मद यूसुफ 1998–2010 281 267 15 62
फखर ज़मान 2017–2026 93* 92 11 19
मोहम्मद हफीज़ 2003–2019 218 216 11 38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *