बस्ती की ज्योति यात्रा में दिखेगा धार्मिक-सांस्कृतिक संगम:बनारस की गंगा आरती, महाकाल की शाही पालकी और ब्रज के फूलों की होली से सजेगी यात्रा

बस्ती की ज्योति यात्रा में दिखेगा धार्मिक-सांस्कृतिक संगम:बनारस की गंगा आरती, महाकाल की शाही पालकी और ब्रज के फूलों की होली से सजेगी यात्रा

बस्ती के कंपनीबाग से 20 अक्तूबर को शाम पांच बजे निकलने वाली ज्योति यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाली इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए आयोजक मंडल की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती, उज्जैन के महाकाल के ढोल और बाबा महाकाल की शाही पालकी समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कानपुर की शनि इंटर नेशनल झांकी भी शामिल कार्यक्रम संयोजक कमल सेन ने बताया कि ज्योति यात्रा के रजत जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप दिया गया है। यात्रा में मथुरा का मयूर नृत्य, महाराष्ट्रीयन दीपक नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य और कानपुर की शनि इंटरनेशनल झांकी भी शामिल होगी। इसके साथ ही ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली, भव्य राम दरबार और संस्कृत विद्यालय के बच्चों की ओर से प्रस्तुत आरती कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कमल सेन ने बताया कि यात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और सनातन परंपराओं की भव्यता को प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न धार्मिक झांकियों, पारंपरिक नृत्यों और भक्तिमय प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धालुओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। मां की पवित्र ज्योत के दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजक मंडल में ये शामिल ज्योति यात्रा आयोजक मंडल में संरक्षक कमल सेन, सहसंरक्षक वशिष्ठ पांडेय, अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री विनय प्रताप सिंह (सोनू सिंह) और कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला शामिल हैं। इसके अलावा विनय सिंह, दिनेश पाल, सरदार शैंकी सचदेवा, भूपेंद्र चौधरी, सरदार सनम सिंह (अमृत पाल), पवन मल्होत्रा, बालकृष्ण सिंह, राय अंकुरम श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव और अजय कुमार श्रीवास्तव सदस्य हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *