करौली जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
इनमें जिला परिषद के 5 और 3 पंचायत समितियों के 3 वार्डों के प्रत्याशी शामिल हैं। बसपा जिलाध्यक्ष दौलत सिंह जाटव ने यह जानकारी दी। जिला परिषद के वार्ड 10 से किन्तुराम मीना, वार्ड 14 से कुलशेखर मीना, वार्ड 27 से प्रेमलता जाटव, वार्ड 28 से सरदार सिंह और वार्ड 30 से विजय भारती प्रत्याशी हैं।
पंचायत समिति मासलपुर के वार्ड 7 से संतोष कुमार जाटव, श्रीमहावीरजी के वार्ड 15 से अलम बाई और सपोटरा के वार्ड 14 से हेमराज मीना उम्मीदवार हैं।
बसपा की सूची के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है।

