नीम के पेड़ पर फंदे से लटका-मिला युवक का शव:एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए, मौत के कारणों का नहीं चला पता

नीम के पेड़ पर फंदे से लटका-मिला युवक का शव:एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए, मौत के कारणों का नहीं चला पता

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया स्थित गुलाब बाग गांधी पार्क के सामने गुरुवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान कन्हैया बागरिया के रूप में हुई मानटाउन थाने के सब इंस्पेक्टर बने सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान गुलाब बाग की बागरिया बस्ती निवासी कन्हैया बागरिया के रूप में हुई है। पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि गुलाब बाग गांधी पार्क के सामने नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, शव मिलने की खबर फैलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *