बलिया से होकर अमृतसर-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:अमृतसर से 4 अक्टूबर और बरौनी से 6 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

बलिया से होकर अमृतसर-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:अमृतसर से 4 अक्टूबर और बरौनी से 6 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

बलिया में त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर-बरौनी-अमृतसर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया के रास्ते चलेगी। इससे त्योहारों के दौरान इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। 4 अक्टूबर से अमृतसर से चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी पूजा स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 6 अक्टूबर से बरौनी से वापसी वापसी में गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर पूजा स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन बरौनी से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 2 एसी तृतीय श्रेणी, 9 स्लीपर श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *