बलिया में ओडीओपी प्रशिक्षण के लिए इंटरव्यू:14 से 16 सितंबर तक बिंदी और सत्तू ट्रेड के लिए होंगे, मूल दस्तावेज लाना जरूरी

बलिया में ओडीओपी प्रशिक्षण के लिए इंटरव्यू:14 से 16 सितंबर तक बिंदी और सत्तू ट्रेड के लिए होंगे, मूल दस्तावेज लाना जरूरी

बलिया में प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण योजना के तहत इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। ये इंटरव्यू 14 से 16 सितंबर 2026 तक होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया के उपायुक्त उद्योग कार्यालय ने यह जानकारी दी है। बिंदी ट्रेड के आवेदकों का इंटरव्यू 14 और 15 सितंबर को होगा। वहीं, सत्तू ट्रेड के आवेदकों का इंटरव्यू 16 सितंबर 2026 को लिया जाएगा। सभी इंटरव्यू सुबह 10 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया में ही होंगे। विभाग ने सभी आवेदकों से कहा है कि वे अपने संबंधित ट्रेड के इंटरव्यू के लिए तय तारीख, समय और जगह पर पहुंचें। आवेदकों को इंटरव्यू के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ आना जरूरी है। विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *