बलराज भाट को समाज ने चुना प्रधान:एकजुटता बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर

बलराज भाट को समाज ने चुना प्रधान:एकजुटता बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर

हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित आईटीआई बस्ती में भाट समाज की एक बैठक हुई। इस बैठक में समाज के सदस्यों ने बलराज भाट को सर्वसम्मति से समाज का नया प्रधान चुना। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना और सामाजिक समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करना था। समाज के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और सभी को एक मंच पर लाने पर जोर दिया। चर्चा के बाद, बलराज भाट को निर्विरोध प्रधान चुना गया। समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। 12 सदस्यीय समिति का भी गठन
इसी के साथ 12 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। इसमें विद्या देवी, मंगतुराम, राजूराम, गुरदयाल, ओम मूण, बंटी राठौड़, दुलीचंद बरड़, जीतराम बापू, अख खरेड़, देवीलाल, बृजलाल सिलोरा और मनोहरलाल शामिल हैं। कुरीतियों को दूर करने, जागरूकता बढ़ाने का करेंगे काम
नवनिर्वाचित प्रधान बलराज भाट ने समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज को एकजुट रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *