बरेली में गोवंशीय वध की तैयारी का खुलासा:पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

बरेली में गोवंशीय वध की तैयारी का खुलासा:पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर परसोना नहर के पास दबिश दी गई थी। मौके से एक सांड और वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान नसीम और राशिद के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पशु उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। देखिए मामले से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा घटनाक्रम सांड और वध के उपकरण बरामद पुलिस का दावा है कि मौके पर चार आरोपी एक सांड और वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनेद पुत्र साकिर निवासी कुतुब शाह की जारत, थाना बारादरी, राशिद पुत्र जावेद निवासी जगतपुर गोटिया, नसीम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी परसोना और मोहम्मद फजर पुत्र नियाज अहमद निवासी परसोना के रूप में हुई है। पुलिस ने पशु को कब्जे में लेकर उपकरण भी बरामद किए। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें नसीम और राशिद के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मोहम्मद कासिम कुरैशी निवासी मोहल्ला कोर्ट, थाना बारादरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पूछताछ में सामने आया पशु उपलब्ध कराने का नाम पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गोवंशीय पशु शाकिर खान पुत्र छोटे खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। मामले में फरार आरोपी समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई जारी, फरार आरोपी की तलाश पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम बरामद उपकरणों और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही फरार मोहम्मद कासिम कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *