बरेली में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोचकर मार डाला:छह वर्षीय बच्ची को नोचकर मार डाला, साथ खेल रहे बच्चों ने भागकर बचाई जान

बरेली में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोचकर मार डाला:छह वर्षीय बच्ची को नोचकर मार डाला, साथ खेल रहे बच्चों ने भागकर बचाई जान

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के लटूरी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्षीय बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। घटना के समय बच्ची घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। जानकारी के मुताबिक, कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर छह वर्षीय इनाया को घेर लिया और उसकी गर्दन व शरीर पर कई गंभीर वार किए। आवारा कुत्ते बच्ची को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए खेतों की तरफ ले गए। साथ खेल रहे बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाकर मासूम को छुड़ाया। गंभीर हालत में इनाया को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका गांव के ही परचून दुकानदार इसहाक खां की सबसे बड़ी बेटी थी। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का खौफ सीबीगंज के पस्तोर, मथुरापुर, बंडिया और तिलियापुर समेत आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बच्चे ऐसे हमलों में गंभीर रूप से घायल और अपनी जान गंवा चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *