अमेठी में पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर मैराथन हुई। राजर्षि रणंजय सिंह जन कल्याण समिति ने 21 किलोमीटर की इस दौड़ में हजारों महिला-पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय सिंह, अमीता सिंह और आकांक्षा सिंह ने सुबह 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू की। धावकों में उत्साह था। आयोजन स्थल पर भीड़ जमा थी। समिति ने टी-शर्ट और केले भी बांटे। मैराथन स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज, तुलापुर मिश्रौली से शुरू होकर श्री आसलदेव इंटर कॉलेज, पीपरपुर तक गई। पीपरपुर में ही समापन और पुरस्कार वितरण होगा। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर 51 हजार, दूसरे को 31 हजार, तीसरे को 21 हजार और चौथे को 11 हजार रुपये मिलेंगे। पांचवें से दसवें स्थान तक के धावकों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। मैराथन के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य के इंतजाम थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था संभाली। आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस भी थी। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ सुरक्षा देख रहे थे।

