बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन:आजमगढ़ में समाजवादी महिला सभा ने चीनी और गृहस्थी की कीमतों में वृद्धि को लेकर दिया ज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन:आजमगढ़ में समाजवादी महिला सभा ने चीनी और गृहस्थी की कीमतों में वृद्धि को लेकर दिया ज्ञापन

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जिस तरह से लगातार चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे गृहस्थी चलाने में काफी समस्या हो रही है। चीनी की कीमत ₹42 से बढ़कर ₹70 हो जाने के साथ- साथ गैस सिलेंडर, सरसों का तेल, रिफाइंड, दाल, चावल, चाय की पत्ती, प्याज आदि जिनका प्रयोग रसोई घर में होता है। की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। इस कारण हिंदू धर्म के त्यौहार रक्षाबंधन तीज करवा चौथ में बनने वाली मिठाइयां और पकवान में चीनी की जरूरत पड़ती है। पर जिस तरह से लगातार चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। महिला सभा की पदाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहन टू व्हीलर फोर व्हीलर और अन्य गाड़ियों में एथेनॉल मिलाये जाने से गाड़ियों के इंजन लगातार खराब हो रहे हैं। और माइलेज भी काम हो रहा है इस कारण आम आदमी का जीना कठिन हो रहा है। कीमतें वापस लेने की मांग
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने की बढ़ती कीमतों को रोकने की मांग की है। इसके साथ ही महिला पदाधिकारी ने भाजपा सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई होने जा रही है और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आएगी। जिससे खुशहाली आएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पदाधिकारी उपस्थित रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *