आगर मालवा जिले के बड़ागांव-बड़ोदिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वार्ड 6 के पार्षद रघुनंदन माली (55) की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रघुनंदन माली नगर परिषद बड़ागांव के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से गया पुलिस ने सोमवार रात हादसे की जानकारी दी। टक्कर के बाद दूसरे दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर मौके से चला गया। उसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मंगलवार सुबह होगा अंतिम संस्कार रघुनंदन माली लंबे समय से स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे। वे वर्तमान में नगर परिषद के वार्ड 6 से पार्षद थे और पहले उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। परिवार के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह किया जाएगा।

