उज्जैन की क्षिप्रा नदी में राजगढ़ का युवक डूबा, मौत:खबर सुन मौसी ने भी तोड़ा दम, अमावस्या पर स्नान करने गया था

उज्जैन की क्षिप्रा नदी में राजगढ़ का युवक डूबा, मौत:खबर सुन मौसी ने भी तोड़ा दम, अमावस्या पर स्नान करने गया था

अमावस्या पर क्षिप्रा में स्नान करने उज्जैन गए राजगढ़ के करेड़ी निवासी 30 साल के अजय शर्मा की मौत हो गई। वह दोस्त और उसकी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचा था। दोनों को दर्शन करने भेजकर अजय ने बाद में स्नान करने की बात कही थी। जब वे लौटे तो अजय गायब था। तलाश के बाद नरसिंह घाट पर उसका शव मिला। इधर, भांजे की मौत की खबर सुनकर उज्जैन में रहने वाली मौसी श्यामाबाई की भी सदमे से मौत हो गई। अजय को बेटे की तरह मानने वाली मौसी उसकी मौत का दुख सह नहीं सकीं। परिवार ने एक ही घटना के बाद दो अपनों को खो दिया। दोस्त के साथ दर्शन करने गए थे जानकारी के अनुसार, अजय अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर स्नान और दर्शन के लिए उज्जैन गया था। तीनों क्षिप्रा नदी पर पहुंचे। दोस्त और उसकी पत्नी ने पहले स्नान किया। इसके बाद अजय ने बाद में नहाने की बात कहकर दोनों को दर्शन करने जाने के लिए कहा। दोनों दर्शन करने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो अजय वहां नहीं मिला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी अजय का पता नहीं चलने पर परिजनों को सूचना दी गई। उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। राजगढ़ में रहने वाले परिजनों को भी जानकारी दी गई। नरसिंह घाट पर मिले शव से हुई पहचान इसी बीच उज्जैन पुलिस को दो शव मिलने की जानकारी मिली। पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया। नरसिंह घाट पर मिले शव की पहचान अजय शर्मा के रूप में हुई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *