पटना-बख्तियारपुर फोरलेन NH-31 पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा झोपड़ी चुस्की चाय के पास हुआ। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. फिरोज ने जांच के बाद विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। मृतक की पहचान विकास कुमार (22) के रूप में हुई है, जो श्याम किशोर पासवान के पुत्र थे। घायल कौशल कुमार (30) धुरी पासवान के पुत्र हैं। दोनों बाढ़ प्रखंड के ग्वार धर्मपुर, नदवां पंचायत के निवासी हैं। बताया गया है कि चाचा-भतीजा अपनी बाइक से बाढ़ स्थित अपने घर से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेका बीघा गांव में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल कौशल कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में गया कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात हैं। परिजनों के अनुसार, वह घटना से एक दिन पहले ही घर आए थे। बख्तियारपुर थाना के पदाधिकारी अजय उरांव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक विकास कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है। पटना-बख्तियारपुर फोरलेन NH-31 पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा झोपड़ी चुस्की चाय के पास हुआ। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. फिरोज ने जांच के बाद विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। मृतक की पहचान विकास कुमार (22) के रूप में हुई है, जो श्याम किशोर पासवान के पुत्र थे। घायल कौशल कुमार (30) धुरी पासवान के पुत्र हैं। दोनों बाढ़ प्रखंड के ग्वार धर्मपुर, नदवां पंचायत के निवासी हैं। बताया गया है कि चाचा-भतीजा अपनी बाइक से बाढ़ स्थित अपने घर से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेका बीघा गांव में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल कौशल कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में गया कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात हैं। परिजनों के अनुसार, वह घटना से एक दिन पहले ही घर आए थे। बख्तियारपुर थाना के पदाधिकारी अजय उरांव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक विकास कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है।

