सीवान के असांव थाना क्षेत्र में शराब और आर्म्स से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पंचबेनिया गांव स्थित उसके घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2020 से फरार चल रहा पुष्पेंद्र पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र पांडेय वर्ष 2020 से शराब और आर्म्स से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा है। मामले में नामजद होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। हालांकि, लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय से इश्तेहार का आदेश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित के घर पर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर इसकी सार्वजनिक रूप से लोगों को भी जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपित को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए कानूनी तौर पर दबाव बनाना बताया जा रहा है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि फरार आरोपितों के खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। शराब कारोबारी रिंकू जेल में पुष्पेंद्र पांडेय को चर्चित शराब कारोबारी रिंकू पांडेय उर्फ रत्नेश कुमार पांडेय उर्फ रत्नेश्वर पांडेय का भाई बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में रिंकू पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, उसके एक अन्य भाई बिहारी पांडेय उर्फ विवेक कुमार पांडेय को गोलीकांड से जुड़े मामले में इस कांड में रिमांड कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई से अब पुष्पेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ गया है। इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है और मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है। सीवान के असांव थाना क्षेत्र में शराब और आर्म्स से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ पुआ पांडेय के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पंचबेनिया गांव स्थित उसके घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2020 से फरार चल रहा पुष्पेंद्र पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र पांडेय वर्ष 2020 से शराब और आर्म्स से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा है। मामले में नामजद होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। हालांकि, लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय से इश्तेहार का आदेश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित के घर पर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर इसकी सार्वजनिक रूप से लोगों को भी जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपित को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए कानूनी तौर पर दबाव बनाना बताया जा रहा है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि फरार आरोपितों के खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। शराब कारोबारी रिंकू जेल में पुष्पेंद्र पांडेय को चर्चित शराब कारोबारी रिंकू पांडेय उर्फ रत्नेश कुमार पांडेय उर्फ रत्नेश्वर पांडेय का भाई बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में रिंकू पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, उसके एक अन्य भाई बिहारी पांडेय उर्फ विवेक कुमार पांडेय को गोलीकांड से जुड़े मामले में इस कांड में रिमांड कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई से अब पुष्पेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ गया है। इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है और मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

