बक्सर में वामन द्वादशी पूजा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से 20 सितंबर को जारी सूचना के मुताबिक, 22 और 23 सितंबर को शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक या नियंत्रण रहेगा। 23 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस के अनुसार, आईटीआई मोड़ से मठिया मोड़, हवाई अड्डा मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, ठोरा पुल होते हुए ताड़का नाच तक जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसी तरह आईटीआई मोड़ से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, बस स्टैंड, सिंडिकेट मोड़ होते हुए गोलंबर तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। गोलंबर से अहिरौली, कठकौली मोड़, चुरामनपुर और पड़री मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी निर्धारित समय में यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। चारपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग रूट पुलिस ने चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए हैं। गोलंबर से सेमरीपुर पुल, मठिया पुल, मुनीम चौक, जमुना चौक और ठठेरी बाजार होते हुए पुलिस चौकी तक जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है। पुलिस चौकी से रामरेखा घाट, पीपी रोड और मुनीम चौक की ओर जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। मंदिर और घाट जाने वालों के लिए भी रूट तय पुलिस चौकी से नाथ बाबा पुल, जेल मोड़, श्री सुमेश्वर नाथ मंदिर, श्री वामन देव मंदिर, सिपाही घाट और तीन मोहानी घाट तक जाने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। वहीं, पुलिस चौकी से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, रेलवे स्टेशन और इटाढ़ी गुमटी की ओर जाने वालों के लिए भी निर्धारित मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। चार जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग पुलिस ने शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए चार स्थान तय किए हैं। इनमें किला मैदान, बाजार समिति कैंपस, सिपाही घाट और रेलवे स्टेशन के बगल में माल गोदाम के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। किला मैदान और बाजार समिति कैंपस में ट्रैक्टर, पिकअप समेत छोटी-बड़ी गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी। सिपाही घाट पर छोटे वाहनों और मोटरसाइकिलों के लिए पार्किंग रहेगी। माल गोदाम के सामने मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ट्रक और चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। मरीज और एंबुलेंस को नो-एंट्री से छूट पुलिस ने मरीजों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त रखा है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ रेलवे टिकट रखना होगा। पुलिस ने आम लोगों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर शहर में नहीं निकलने की अपील की है। 22 सितंबर की रात से बड़े वाहनों की नो-एंट्री वामन द्वादशी और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। बक्सर में वामन द्वादशी पूजा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से 20 सितंबर को जारी सूचना के मुताबिक, 22 और 23 सितंबर को शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक या नियंत्रण रहेगा। 23 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस के अनुसार, आईटीआई मोड़ से मठिया मोड़, हवाई अड्डा मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, ठोरा पुल होते हुए ताड़का नाच तक जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसी तरह आईटीआई मोड़ से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, बस स्टैंड, सिंडिकेट मोड़ होते हुए गोलंबर तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। गोलंबर से अहिरौली, कठकौली मोड़, चुरामनपुर और पड़री मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी निर्धारित समय में यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। चारपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग रूट पुलिस ने चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए हैं। गोलंबर से सेमरीपुर पुल, मठिया पुल, मुनीम चौक, जमुना चौक और ठठेरी बाजार होते हुए पुलिस चौकी तक जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है। पुलिस चौकी से रामरेखा घाट, पीपी रोड और मुनीम चौक की ओर जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। मंदिर और घाट जाने वालों के लिए भी रूट तय पुलिस चौकी से नाथ बाबा पुल, जेल मोड़, श्री सुमेश्वर नाथ मंदिर, श्री वामन देव मंदिर, सिपाही घाट और तीन मोहानी घाट तक जाने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। वहीं, पुलिस चौकी से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, रेलवे स्टेशन और इटाढ़ी गुमटी की ओर जाने वालों के लिए भी निर्धारित मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। चार जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग पुलिस ने शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए चार स्थान तय किए हैं। इनमें किला मैदान, बाजार समिति कैंपस, सिपाही घाट और रेलवे स्टेशन के बगल में माल गोदाम के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। किला मैदान और बाजार समिति कैंपस में ट्रैक्टर, पिकअप समेत छोटी-बड़ी गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी। सिपाही घाट पर छोटे वाहनों और मोटरसाइकिलों के लिए पार्किंग रहेगी। माल गोदाम के सामने मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ट्रक और चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। मरीज और एंबुलेंस को नो-एंट्री से छूट पुलिस ने मरीजों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त रखा है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ रेलवे टिकट रखना होगा। पुलिस ने आम लोगों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर शहर में नहीं निकलने की अपील की है। 22 सितंबर की रात से बड़े वाहनों की नो-एंट्री वामन द्वादशी और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

