बक्सर में नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती:27 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जॉब कैंप, मैट्रिक पास को 12-18 हजार वेतन

बक्सर में नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती:27 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जॉब कैंप, मैट्रिक पास को 12-18 हजार वेतन

बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें रस्तोगी इंडस्ट्रियल लिमिटेड नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए मैट्रिक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को नौकरी के लिए पूरे भारत में कहीं भी भेजा जा सकता है। संयुक्त श्रम भवन में लगेगा कैंप यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर, बक्सर में आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए NCS पोर्टल की सुविधा जॉब कैंप में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराना जरूरी है। युवा राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बायोडाटा और आधार कार्ड लाना जरूरी कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक युवा निर्धारित योग्यता और आयु सीमा के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें रस्तोगी इंडस्ट्रियल लिमिटेड नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए मैट्रिक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को नौकरी के लिए पूरे भारत में कहीं भी भेजा जा सकता है। संयुक्त श्रम भवन में लगेगा कैंप यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर, बक्सर में आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए NCS पोर्टल की सुविधा जॉब कैंप में शामिल होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराना जरूरी है। युवा राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बायोडाटा और आधार कार्ड लाना जरूरी कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक युवा निर्धारित योग्यता और आयु सीमा के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *