बक्सर में गश्ती गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर:3 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ी में फंसे SI को गैस कटर से निकाला, ड्राइवर फरार

बक्सर में गश्ती गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर:3 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ी में फंसे SI को गैस कटर से निकाला, ड्राइवर फरार

बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गश्ती गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एसआई संजीव कुमार सिंह (40) समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि गश्ती गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एसआई संजीव कुमार सिंह के अलावा सिपाही बृजबिहारी सिंह और गश्ती वाहन के ड्राइवर ओमप्रकाश कुमार शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलत दिशा में आया ट्रक, सामने से मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, नावानगर थाना की गश्ती टीम बुधवार देर रात पचदरवा पुल के पास ड्यूटी पर थी। इसी दौरान डुमरांव की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक गलत दिशा में चला गया और वहां खड़ी गश्ती गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। गाड़ी में फंसे SI, गैस कटर से निकाला टक्कर इतनी तेज थी कि सुमो गोल्ड का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद एसआई संजीव कुमार सिंह गाड़ी के टूटे हिस्से में फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। काफी कोशिश के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। CHC से तीनों को किया गया रेफर तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नावानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका शुरुआती इलाज किया। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने एसआई संजीव कुमार सिंह समेत तीनों घायलों को आगे के इलाज के लिए बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक गड्ढे में लुढ़का, चालक फरार हादसे की खबर मिलते ही नावानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बोले- सभी घायलों का इलाज जारी नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पचदरवा पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने थाना की गश्ती गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उनका उपचार कराया जा रहा है। बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गश्ती गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एसआई संजीव कुमार सिंह (40) समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि गश्ती गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एसआई संजीव कुमार सिंह के अलावा सिपाही बृजबिहारी सिंह और गश्ती वाहन के ड्राइवर ओमप्रकाश कुमार शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलत दिशा में आया ट्रक, सामने से मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, नावानगर थाना की गश्ती टीम बुधवार देर रात पचदरवा पुल के पास ड्यूटी पर थी। इसी दौरान डुमरांव की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक गलत दिशा में चला गया और वहां खड़ी गश्ती गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। गाड़ी में फंसे SI, गैस कटर से निकाला टक्कर इतनी तेज थी कि सुमो गोल्ड का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद एसआई संजीव कुमार सिंह गाड़ी के टूटे हिस्से में फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। काफी कोशिश के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। CHC से तीनों को किया गया रेफर तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नावानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका शुरुआती इलाज किया। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने एसआई संजीव कुमार सिंह समेत तीनों घायलों को आगे के इलाज के लिए बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक गड्ढे में लुढ़का, चालक फरार हादसे की खबर मिलते ही नावानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बोले- सभी घायलों का इलाज जारी नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पचदरवा पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने थाना की गश्ती गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उनका उपचार कराया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *