पुलिस लाइन से सटे नाले में मिली पुलिसकर्मी की बॉडी:हत्या कर शव फेंकने की आशंका; पत्नी बोली- 1 दिन पहले फोन पर बात हुई थी, सब ठीक था

पुलिस लाइन से सटे नाले में मिली पुलिसकर्मी की बॉडी:हत्या कर शव फेंकने की आशंका; पत्नी बोली- 1 दिन पहले फोन पर बात हुई थी, सब ठीक था

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव मिला है। मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमादार बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। ‘एक दिन पहले फोन पर बात हुई थी’ मृतक की पत्नी ने बताया कि बच्चा कुमार राव साल 1999 में पुलिस की ड्यूटी में आए थे। 2025 से पटना में तैनात थे। घटना से एक दिन पहले दिन में पति से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने किसी तरह की समस्या या परेशानी नहीं बताई थी। पत्नी को साजिश की आशंका घटना के समय परिवार के लिए अपने पैतृक घर बेतिया में थे। पत्नी ने शव मिलने की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरीके से नाले में शव मिला है, वहां किसी व्यक्ति का आसानी से घुसना संभव नहीं है। साजिश की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव मिला है। मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमादार बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। ‘एक दिन पहले फोन पर बात हुई थी’ मृतक की पत्नी ने बताया कि बच्चा कुमार राव साल 1999 में पुलिस की ड्यूटी में आए थे। 2025 से पटना में तैनात थे। घटना से एक दिन पहले दिन में पति से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने किसी तरह की समस्या या परेशानी नहीं बताई थी। पत्नी को साजिश की आशंका घटना के समय परिवार के लिए अपने पैतृक घर बेतिया में थे। पत्नी ने शव मिलने की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरीके से नाले में शव मिला है, वहां किसी व्यक्ति का आसानी से घुसना संभव नहीं है। साजिश की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *